फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   cdo

सीडीओ को दी किले के सुधार कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी

Sat, 21 Nov 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Nov 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन

शासन ने गोरखा किले के सुधार कार्य पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी को दी है। गोस्वामी ने शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार को कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, आर्किटेक्ट के साथ किले का निरीक्षण कर काम की धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ के इतिहास के लिहाज से इस किले का बड़ा महत्व है। सरकार इस ऐतिहासिक किले को तमाम सुविधाओं से लैस स्थानीय इतिहास संग्रहालय का रूप दे रही है। काम में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने किले की बाहरी दीवार का सबसे पहले सौंदर्यीकरण करने के निर्देश एडीबी पर्यटन अवस्थापना शाखा के प्रतिनिधि को दिए। कहा कि वह प्रत्येक सप्ताह काम का निरीक्षण करेंगे, गुणवत्ता में कोई भी कमी पाई गई तो उस काम को दुबारा करना होगा।
विज्ञापन

किले का 4.54 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। किले के भीतर एक हेरीटेज गेस्टहाउस का भी निर्माण होना है। स्थानीय इतिहास संग्रहालय में स्थानीय इतिहास से जुड़ी वस्तुओं को रखा जाएगा। कुमाऊंनी व्यंजनों का एक रेस्टोरेंट भी परिसर में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed