{"_id":"5ac7a9114f1c1bc1618b5e0f","slug":"cash-crisis-in-pithoragarh-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ जिले में पैदा हुआ नकदी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ जिले में पैदा हुआ नकदी का संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ भारतीय स्टेट बैंक में लगी ग्राहकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नकदी का संकट पैदा हो गया है। भारतीय स्टेट बैंक की चेस्ट में नकदी की किल्लत बनी है। हालात इस कदर खराब हैं कि शनिवार से बैंक ने ग्राहकों को सीमित धनराशि का भुगतान करने का निर्णय लिया है। बीते एक माह से चेस्ट को रिजर्व बैंक से रकम नहीं मिलने से यह नौबत आई है। इसके अलावा बैंक से बड़े नोट गायब हो गए हैं। शुक्रवार को बैंक ने ग्राहकों को दस-दस रुपये के नोट देकर भुगतान किया। इससे ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की जिला मुख्यालय में पांच शाखाएं हैं। मुख्य शाखा के अलावा बाकी चार शाखाओं में भी कैश की किल्लत बनी है। जिले में एसबीआई खुद की पूर्ति के साथ ही अन्य बैंकों को भी नकदी उपलब्ध कराता है। बैंक को जनवरी में आगरा से 300 करोड़ रुपये मिले थे। इसके बाद आठ मार्च को दूसरी किश्त के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक कानपुर से 14.60 करोड़ मिले। एक माह बीतने के बाद बैंक को कहीं से रकम नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
जिले में पिथौरागढ़ के अलावा तीन कैश चेस्ट बेड़ीनाग, डीडीहाट और धारचूला हैं। यहां से जिले भर के बैंकों को नकदी उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन धनराशि नहीं आने से इन शाखाओं ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को एसबीआई की मुख्य शाखा में पहुंचे तेज सिंह और आशा देवी को बड़े नोट नहीं मिलने से निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
एटीएम ने भी दे दिया जवाब
पिथौरागढ़। बैंक के साथ ही एसबीआई के कई एटीएम ने भी जवाब दे दिया है। जिला मुख्यालय में एसबीआई के सात एटीएम हैं। रोकड़ अधिकारी भरत सिंह दिगारी ने बताया कि शुक्रवार को बैंक ने बिग्रेड कैंटीन, रोडवेज बस स्टेशन और पुलिस लाइन में लगे एटीएम में पांच-पांच लाख, जबकि मुख्य शाखा स्थित एटीएम में दस लाख रुपये डाले, जो शाम होते होते खत्म हो गए। इसके अलावा आईटीबीपी और एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम लंबे समय से खराब चल रहे हैं, जबकि भड़कटिया के एटीएम में कैश खत्म होने से शोपीस बना रहा।
बीते एक माह से रकम उपलब्ध नहीं होने से नकदी की कमी चल रही है। बैंक में बड़े नोट की भी कमी हो गई है। धनराशि कम होने से शनिवार से ग्राहकों को सीमित धनराशि का भुगतान किया जाएगा। रिजर्व बैंक से धनराशि की मांग की गई है। नकदी उपलब्ध होते ही संकट दूर हो जाएगा। -अरुण कुमार जोशी, मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, पिथौरागढ़।