{"_id":"6aa832b786fc3575440008b4","slug":"cases-of-viral-infections-jaundice-and-typhoid-have-risen-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-146730-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वायरल, पीलिया और टाइफाइड के मामले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वायरल, पीलिया और टाइफाइड के मामले बढ़े
Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मौसम में बदलाव के कारण जिले के अस्पताल में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी एक हजार के पार पहुंच गई। जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वायरल, पीलिया और टाइफाइड के मामले तेजी से बढ़े हैं।
डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट सहित अन्य दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्षों तक लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में 120 बिस्तर की क्षमता के मुकाबले 165 मरीज भर्ती हैं। वार्डों और बरामदे में लगे बिस्तर भी पूरी तरह भर गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बरामदे में 50 अतिरिक्त बिस्तर लगाए गए हैं।
-- -
जिला अस्पताल में ओपीडी बढ़ गई है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। दबाव बढ़ने से बरामदे में अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं ताकि हर मरीज को बेहतर इलाज मिल सके। -डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
--