फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Case filed against teacher for molesting student

Pithoragarh News: छात्रा से छेड़छाड़ पर शिक्षक पर मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Apr 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 16 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Case filed against teacher for molesting student
पिथौरागढ़। जौलजीबी थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में तैनात शिक्षक पर नवीं कक्षा की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीणों ने कोतवाली जौलजीबी में तहरीर देते हुए कहा है कि उनके गांव के विद्यालय में तैनात विज्ञान शिक्षक ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसी कक्षा की कुछ अन्य छात्राओं ने भी अध्यापक पर पूर्व में उनके साथ इस तरह की हरकतें करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सीओ संजय पांडेय ने बताया कि इस संबंध में बीते नौ अप्रैल को कोतवाली जौलजीबी में तहरीर मिली थी। तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 9/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष आरती सहदेव को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed