{"_id":"657848aea05ae803ae072489","slug":"car-went-out-of-control-and-overturned-in-a-ditch-in-pithoragarh-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, दो लोग घायल
Tue, 12 Dec 2023 05:19 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:19 PM IST
सार
पिथौरागढ़ के पंडा के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिथौरागढ़ के पंडा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ से जाजरदेवल की ओर जा रही एक कार दोपहर लगभग एक बजे पंडा के समीप लगभग 20 मीटर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कृष्णा को अधिक चोट आई है जबकि दूसरा युवक प्रशांत मामूली रूप से घायल हुआ।
दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।