{"_id":"6590542afa56ad9a79069856","slug":"car-was-blown-apart-by-a-boulder-falling-from-the-hill-one-injured-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-8615-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरे बोल्डर से कार के परखचे उड़े, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरे बोल्डर से कार के परखचे उड़े, एक घायल
Sat, 30 Dec 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से पांच किमी दूर निर्माणाधीन टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तपोवन की ओर जा
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से पांच किमी दूर निर्माणाधीन टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तपोवन की ओर जा रही कार पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आ गई। हादसे में कार सवार एनएचपीसी कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
एनएचपीसी कर्मी हरीश सिंह थलाल (46) पुत्र राम सिंह थलाल शनिवार को कार (यूके 04 एसी 8452) से तपोवन ड्यूटी जा रहे थे। मल्ला खोतिला के पास अचानक पहाड़ी से बोल्डर कार के ऊपर गिर गया। बोल्डर कार पर गिरने से कार के परखचे उड़ गए। एनएचपीसी कर्मियों ने हरीश सिंह को कार से बाहर निकालकर उन्हें सीएचसी धारचूला पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया।
नियमों की अनदेखी कर सड़क निर्माण का आरोप
धारचूला। कार पर बोल्डर गिरने से लोगों में गुस्सा है। घटना को लेकर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह ने हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी कर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल और अनवाल समुदाय अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट ने कहा कि हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। कंपनी की लापरवाही की चलते लोग परेशान हैं। उधर हिलवेज कंपनी के मैनेजर त्रिलोक सिंह दानू का कहना है कि आरोप निराधार हैं, सड़क निर्माण में सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जाता है। संवाद
पहाड़ी से गिरने से युवक की मौत
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चूला जिले में एक युवक की पहाड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। दार्चूला के अपिहिमाल गांव पालिका छह का अशोक धामी (18) पड़पड़ा दल्लेख की सड़क पर टहल रहा था। टहलते-टहलते वह पहाड़ी की तरफ गया और अचानक 500 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय दार्चूला के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक गोविंद भंडारी ने बताया कि मृतक अशोक धामी दार्चूला में ग्वाललेक निर्माण सेवा कंपनी में सहयोगी के रूप में काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद