फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car collapses, two die

कार खाई में गिरी, दो की मौत, चालक घायल

Sat, 16 Feb 2019 11:16 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 16 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
Car collapses, two die
kaar khaee mein giree - फोटो : पिथौरागढ़
राईआगर से जीबल आ रही एक ऑल्टो कार शुक्रवार देर रात गुप्तड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों एक ही गांव के हैं। रात को घर नहीं पहुंचने पर शनिवार सुबह ग्रामीणों के खोजबीन करने पर हादसे का पता चला।
विज्ञापन


 शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे ऑल्टो कार (यूके 05 टीए 2233) राईआगर से जीबल को रवाना हुई थी, लेकिन जीबल नहीं पहुंची।  शनिवार सुबह 6 बजे ग्राम प्रधान जगदीश राम के नेतृत्व में परिजनों और गांव के लोगों ने किसी अनहोनी के अंदेशे से कार की तलाश शुरू की। गुप्तड़ी से कुछ आगे से 300 मीटर गहरी खाई में कार की छत दिखाई दी। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर कार चालक राजेश कुमार (43) पुत्र भवान राम निवासी जीबल घायल अवस्था में पड़ा था, जबकि पूरन कुमार (41) पुत्र बहादुर राम और होशियार राम (32) पुत्र रूप राम की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान ने थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट को हादसे की जानकारी दी।  
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल चालक और दोनों शवों को खाई से निकाला। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चालक राजेश और होशियार राम दिल्ली से घर आ रहे गांव के ही पूरन कुमार को लेने के लिए राईआगर गए थे। हादसा रात करीब 10 बजे बाद होने का अनुमान है। हादसे के बाद घायल चालक भी बेहोश हो गया था, इसलिए वह न तो ग्रामीणों को और न ही 108 सेवा को हादसे की जानकारी दे पाया। थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट ने पंचनामा भरा। जिला मुख्यालय से आई टीम ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed