फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Car accident near Igyaradevi, one dead

Pithoragarh News: इग्यारदेवी के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Sat, 20 Jan 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Car accident near Igyaradevi, one dead
इग्यारदेवी के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। स्रोत: पुलिस।
पिथौरागढ़। ऑल वेदर सड़क पर इग्यारदेवी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को इग्यार देवी के पास कार (यूके 05-3822) को चालक बैक कर रहा था कि अचानक कार खाई में गिर गई। हादसे में नीरज कोहली (30) पुत्र जगदीश कोहली निवासी पुलिस लाइन बीयरशिबा गली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में वाहन चालक पीतांबर जोशी (30) पुत्र केवलानंद जोशी निवासी बड़ाबे, नंदन सिंह सामंत (32) पुत्र बसंत सिंह निवासी कनालीछीना हाल निवासी कुमौड़ और सौरभ सिंह (23) पुत्र सुरेश सिंह निवासी कुमौड़ घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में नीरज कोहली के सिर में गंभीर चोट आई हुई थी। सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र इग्यार देवी पहुंचाया गया। नीरज कोहली की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। अल्मोड़ा पहुंचने के बाद नीरज की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ऐंचोली चौकी प्रभारी शंकर सिंह रावत ने बताया कि मृतक का अल्मोड़ा में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed