{"_id":"64d7bf2486e1389cee0a7e64","slug":"canter-collided-with-hanuman-temple-due-to-brake-failure-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-3167-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ब्रेक फेल होने से हनुमान मंदिर से टकराया कैंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ब्रेक फेल होने से हनुमान मंदिर से टकराया कैंटर
Sat, 12 Aug 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के नेपाल रोड में दुर्घटनाग्रस्त कैंटर। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर के नेपाल सड़क में शनिवार को कैंटर वाहन यूके 05 सीए 8887 का अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने से पेयजल के पाइप से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर हनुमान मंदिर से जा टकराया। इस कारण सड़क पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।
लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। गनीमत रही कि व्यस्त रहने वाली सड़क पर बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। दुर्घटना में वाहन चालक को मामूली चोटें आई। घटना से मंदिर भवन को काफी नुकसान पहुंचा है। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि ब्रेक फेल होने से दुर्घटना हुई है। स्थानीय लोगों ने मंदिर के क्षतिग्रस्त भवन को ठीक कराने की मांग की है। संवाद