फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Cancel investigation report against state president

जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने धरती के नाम एक पौधा लगाकर की आंदोलन की शुरूआत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cancel investigation report against state president
थिरागढ़ में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन धरती के नाम एक पौधा लगाकर आंदोलन की शुरूआत की। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने आंदोलन की शुरुआत धरती के नाम एक पौधा लगाकर की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच रिपोर्ट निरस्त करने और पदाधिकारियों पर लगाई गई धाराएं निरस्त नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पौधरोपण कर आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 14 अक्तूबर को शाम तीन बजे रामलीला मैदान टकाना से कर्मचारी वन वे ट्रैफिक व्यवस्था के तहत बाइक रैली निकालेंगे। बाइक रैली टकाना, लिंक रोड, घंटाघर, सिल्थाम, जाखनी तिराहा, रोडवेज बस स्टेशन होते हुए रामलीला मैदान तक निकलेगी।
विज्ञापन

संगठन के जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी ने सभी कर्मचारियों से तीन बजे रामलीला मैदान टकाना में उपस्थित होने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन के संरक्षक कैलाश पुनेठा कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने कहा कि अब समय आ गया है जब जनरल ओबीसी का कर्मचारी अपने ऊपर किए जा रहे उत्पीड़न की कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed