फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Canadian tourists Drkot temple worship

कनाडा के पर्यटकों ने दरकोट मंदिर में की पूजा

Sat, 16 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sat, 16 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Canadian tourists Drkot temple worship
कनाडा के पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

कनाडा के पर्यटकों का 14 सदस्यीय दल शनिवार को दरकोट के देवी मंदिर में चल रही भागवत कथा को सुनने पहुंचा। यह सभी लोग एक हफ्ते से सरमोली गांव स्थित समाज सेविका मल्लिका विर्दी के होम स्टे में रुके हैं। पर्यटकों का यह दल स्थानीय रीति-रिवाजों एवं पूजा पद्धति का अध्ययन कर रहा है। उन्होंने लोगों को कूड़ा निस्तारण की जानकारी दी और किसी भी दशा में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने को कहा।

विज्ञापन


दरकोट गांव में लोगों के सहयोग से स्थानीय पत्थरों को तराशकर देवी का भव्य मंदिर बनाया गया है। प्रथम नवरात्र से इस मंदिर में भागवत कथा चल रही है। शनिवार सुबह कनाडा के पर्यटक मैथ्यू, मैकलिक, स्मिथ, रिमाथन, मार्क अपने साथियों समेत मंदिर में पहुंचे। उन्होंने यहां प्रचलित पूजा पद्धति का अध्ययन किया। स्थानीय रीति-रिवाजों का यह लोग गहराई से अध्ययन कर रहे हैं। मैथ्यू ने बताया कि हिंदुस्तान के लोग धर्म में काफी आस्था रखते हैं, यदि इसी के साथ वह स्वच्छता पर भी ध्यान दें तो पर्यावरण की रक्षा होगी।
विज्ञापन


पर्यटकों ने कहा कि यदि कहीं पर धार्मिक आयोजन होता है तो उसमें एकता की मिसाल देखने को मिलती है। उन्होंने मंदिर के भव्य वास्तुकला की तारीफ की। स्थानीय लोगों और भागवत कथा के आयोजकों ने कनाडा के पर्यटकों का स्वागत किया। मैथ्यू ने बताया कि कनाडा के लोग पॉलिथीन का कतई प्रयोग नहीं करते। वहां के लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति बेहद संजीदा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed