फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Campaign to save lychee trees in Badalu

बड़ालू में लीची के पेड़ों को बचाने की मुहिम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Campaign to save lychee trees in Badalu
बड़ालू में कृषि यंत्रों के साथ किसान। - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। विकास खंड के बड़ालू गांव में उद्यान विभाग ने लीची के पेड़ों को बचाने की कवायद शुरू कर दी है। विभाग ने 20 परिवारों को कृषि यंत्र वितरित किए। इस मौके पर ग्रामीणों ने स्वच्छता और बेटी बचाओ अभियान चलाने की शपथ भी ली।
विज्ञापन

बड़ालू गांव हरी सब्जियों और लीची उत्पादन के लिए मशहूर है। इसी को देखते हुए उद्यान विभाग ने फसलों और फलों को कीटनाशकों से बचाने के लिए 20 परिवारों को दवा छिड़काव के पंप वितरित किए गए। साथ ही 19 परिवारों को बर्मी किट बांटे गए। परंपरागत कृषि योजना के अंतर्गत सब्जी और फलों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कृषकों को निशुल्क कृषि यंत्र देने का प्रावधान है। प्रधान दिवाकर जोशी की अध्यक्षता में किसानों को कृषि यंत्र बांटे गए। प्रधान ने किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले उद्यान विभाग ने क्षेत्र में सैकड़ों लीची के पेड़ भी लगाए हैं। कृषि यंत्र पाने वालों मे खीम सिंह सामंत, भगवान चंद, संतोष चंद, बहादुर राम, गिरीश जोशी, भुवन जोशी, बंशीधर जोशी, पीतांबर जोशी, वार्ड सदस्य पुष्पा जोशी, रवींद्र बहादुर, बहादुर सिंह मेहता, अनिल चंद, हरीश चंद, सुनील साह, नारायण चंद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed