फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Came. politics. welfare. weaker. section. Uma Bharti.

कमजोर वर्ग की भलाई के लिए राजनीति में आई : उमा भारती

Sat, 15 Jun 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Came. politics. welfare. weaker. section. Uma Bharti.
देवीधुरा में चल रही रामकथा में पहुंचीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती। संवाद
देवीधुरा (चंपावत)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि वह कमजोर वर्ग की भलाई के लिए राजनीति में आई। उमा भारती ने कहा कल्याण दास जी महाराज के चरणों में मैंने संन्यास की दीक्षा नर्मदा नदी के तट ली। फिर मैंने कमजोर वर्ग के भलाई के लिए राजनीति में कदम बढ़ाए। कहा कि जब मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ी तो मैंने फिर कल्याण बाबा के चरणों में एक महीने तक सेवा की। इससे पूर्व उमा भारती के यहां पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं वाराही धाम देवीधुरा में श्रीराम कथा का आयोजन जारी है। शनिवार को कथा के आठवें दिन मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सहित डोल आश्रम के बाबा कल्याण दास सहित कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। वाराही मंदिर में ब्यास अतुल कृष्ण ने भगवान राम के मर्यादा पुरुषोत्तम होने की कथा का वर्णन किया। शनिवार को मां वाराही धाम में दलीप सिंह अधिकारी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे 7000 लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

वहां पूर्व विधानसभाध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, निर्गुण दास महाराज,रामकृष्ण दास, जगदीशा ननंद, महंत चंद्रप्रकाश, गोपाल दास, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मोहन सिंह बिष्ट, दिनेश जोशी, दलीप सिंह अधिकारी, ब्लाक प्रमुख सुमन लता, राजेश बिष्ट, दीपक चम्याल, अमित लमगड़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed