फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Business Workshop in Thal

Pithoragarh News: जेम ऐप, पोर्टल का उपयोग करें व्यापारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Business Workshop in Thal
थल में व्यवसायिक कार्यशाला सम्मेलन सम्मानित व्यापारी। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। शिवभूमि व्यापार मंडल ने रविवार को बाजार में व्यावसायिक कार्यशाला आयोजित की। इसमें व्यापारियों को इंटरनेट के दौर में जेम ऐप, पोर्टल का इस्तेमाल कर व्यापारी करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और मास्टर ट्रेनर राम सिंह भंडारी ने कहा कि फुटकर बाजार में व्यापार मंदी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में इंटरनेट युग में सभी व्यापारी अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस पोर्टल से भारत के किसी भी कोने में अपने उत्पाद को बेचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि जेम ऐप सरकार का उपक्रम है जिससे आप टेंडर भी ले सकते हैं। उन्होंने बड़े व्यापारियों को जीएसटी कर और छोटे व्यापारियों को कंपोजिशन में पंजीकृत करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष बबलू सामंत ने आभार जताया। विक्रम कठायत ने संचालन किया। वहां व्यापार मंडल के संरक्षक सुरेश जोशी, दयाकृष्ण भट्ट, उपाध्यक्ष गौरव दीप वर्मा, महासचिव मदन मोहन उपाध्याय, सचिव महेश पाठक, कोषाध्यक्ष मनोज गोस्वामी, नानू वर्मा, नीरज जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापारियों को किया सम्मानित
थल (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में अपने व्यवसाय को शून्य से शिखर तक ले जाने वाले महिला और पुरुषों को सम्मानित किया गया। इनमें सपना सत्याल, देवकी देवी, गरिमा जोशी, सरस्वती देवी, मंजू सत्याल, राखी बृजवाल, सुशीला कठायत, हीरा देवी सहित 35 व्यापारी शामिल हैं। वरिष्ठ व्यापारी कल्याण सिंह जंगपांगी, कमलेश अल्मिया, गंगा सिंह मेहता, भूपाल सत्याल, दानू पाठक, भूपेंद्र पांगती, भूपेंद्र जंगपांगी, भुवन भट्ट, दान सिंह बिष्ट सहित 65 से अधिक व्यापारियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed