{"_id":"652587e2c0b2b8c6220e77ce","slug":"buses-will-be-operated-from-roadways-workshop-for-two-days-from-today-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5640-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आज से दो दिन रोडवेज वर्कशॉप से होगा बस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आज से दो दिन रोडवेज वर्कशॉप से होगा बस का संचालन
Tue, 10 Oct 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा का संचालन रोडवेज वर्कशॉप से किया जाएगा। 11 और 12 अक्तूबर को यात्री यहीं से यात्रा करेंगे और यहीं पर बाहर से आने वाली रोडवेज की बस यात्रियों को छोड़ेगी। इस दौरान लोगों को दो किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ेगी।
पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो रोजाना 19 बस का संचालन करता है। दो दिन 11 और 12 अक्तूबर को यह बस रोडवेज स्टेशन में पार्क नहीं होंगी। सभी बस चंद्रभागा में स्थित रोडवेज वर्कशॉप में पार्क हाेंगी और यहीं से ही इनका संचालन किया जाएगा। वर्तमान में पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो के पास 62 बस हैं। इन बस का रोजाना रूटीन के अनुसार गुरुग्राम, दिल्ली, देहरादून, बरेली, हल्द्वानी, धारचूला आदि क्षेत्रों में संचालन किया जाता है।
एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि 10 अक्तूबर तक रोडवेज स्टेशन से बस संचालित की गईं। अब बुधवार से दो दिन तक रोडवेज वर्कशॉप से बस का संचालन किया जाएगा। आने वाली बस भी यहीं रुकेंगी। वर्कशॉप से बस पकड़ने के लिए यात्रियों को दो किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
केएमओयू का सफर होगा मुश्किल
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान केएमओयू की बस का सफर लोगों के लिए मुश्किल होगा। केएमओयू की बस को प्रशासन ने धमौड़ क्षेत्र में पार्क करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में लोगों के लिए वहां तक पहुंचना मुश्किल होगा।
स्टेशन प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि केएमओयू पिथौरागढ़ के पास खुद की अपनी कोई बस नहीं है। सभी बस बाहर से आती हैं। उन्होंने बताया कि पीएम के दौरे के कारण सात बस का संचालन बेहद मुश्किल होगा। अगर हल्द्वानी और अल्मोड़ा से बस आई तो ही संचालन संभव है। वर्तमान में हल्द्वानी, रामनगर और बागेश्वर के लिए बस का संचालन किया जाता है। संवाद