फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bus operations have become a challenge due to the lack of recruitment of drivers.

Pithoragarh News: चालकों की भर्ती नहीं होने से बसों का संचालन बना चुनौती

Thu, 02 Apr 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bus operations have become a challenge due to the lack of recruitment of drivers.
पिथौरागढ़। रोडवेज के पिथौरागढ़ डिपो में चालकों की कमी को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। दूसरी ओर चालकों की कमी से कई मार्गों पर परिवहन सेवा आए दिन बाधित हो रही हैं। डिपो को चार धाम यात्रा पर भी बसें भेजनी हैं परंतु चालकों के अभाव में वह भी मुश्किल में फंसा है। नए चालक भर्ती नहीं किए जा रहे और मौजूदा चालकों पर अतिरिक्त दबाव है।
विज्ञापन

डिपो में चालकों की कमी से देहरादून मार्ग पर चलने वाली द्वितीय सेवा पिछले एक हफ्ते से ठप है तो उससे पहले भी यह सेवा आए दिन बाधित चल रही थी। पांगला-बरेली सेवा के साथ ही अन्य मार्गों पर भी परिवहन सेवा पर असर पड़ रहा है। पिछले दिनों डिपो को चार टैंपो ट्रैवलर मिले, जिनके सापेक्ष 12 नए चालकों की जरूरत थी लेकिन किसी चालक की नियुक्ति नहीं हुई। इस कारण फिलहाल दो टैंपो ट्रैवलर डिपो कार्यालय में खड़े हैं। पिछले दिनों कुछ चालक स्थानांतरित हुए तो कुछ रिटायर हो गए परंतु निगम की ओर से अभी नए चालकों की भर्ती के कोई प्रयास नजर नहीं आ रहे। इन हालातों में मौजूदा चालकों पर काम का अतिरिक्त दबाव है। आकस्मिक अवकाश की जरूरत पड़ने पर भी उनको रिलीवर नहीं मिल पा रहा है। निगम की ओर से हर डिपो को चारधाम यात्रा के लिए बसें संचालित करने के निर्देश हैं, लेकिन चालकों की कमी से चारधाम यात्रा सहित सरकार की तीर्थाटन आदि सेवाओं के लिए बस संचालन की कवायद पर भी आशंका के बादल मंडरा रहे हैं। चालकों को लेकर परिवहन निगम की इस उदासीनता के कारण डिपो के लिए सभी रूटों पर बसों का सुचारू संचालन चुनौती बना हुआ है। वहीं आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
चालकों का फिलहाल संकट नहीं है। बसों के अभाव में कुछ सेवा बीच में बाधित हुईं। चालकों की उपलब्धता के हिसाब से सभी रूटों पर बस सेवा संचालित है। निगम मुख्यालय से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने पर डिपो को नए चालक मिलेंगे। रविशेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed