{"_id":"6702c5d7c1a8a1f72a0f6c5d","slug":"bus-operation-stopped-on-bangapani-madkot-route-for-eight-months-pithoragarh-news-c-230-1-shld1027-118772-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंगापानी-मदकोट रूट पर आठ महीने से बस का संचालन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंगापानी-मदकोट रूट पर आठ महीने से बस का संचालन बंद
Sun, 06 Oct 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के बंगापानी- मदकोट रूट में बस सेवा का संचालन आठ माह से ठप है। 25 हजार से अधिक की आबादी को टैक्सियों में महंगा किराया देकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
15 साल पहले जिला मुख्यालय से बंगापानी-मदकोट रूप पर चार बसों का संचालन होता था। क्षेत्र के लोग इन बसों के सहारे आसानी से जिला मुख्यालय पहुंचते थे। कुछ समय बाद इन रूटों पर बस सेवा लड़खड़ा गई और एक-एक कर बसों का संचालन बंद हो गया। आठ महीने पहले इस रूट पर मुनस्यारी- दिल्ली बस का संचालन होता था, लेकिन वह सेवा भी इन दिनों बद है। बस सेवा बंद हाेने से लोगों को टैक्सी से अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। रोडवेज बस का संचालन नहीं होने से यहां के बुजुर्गों को सरकार की ओर से संचालित मुफ्त यात्रा का लाभ भी नहीं मिल पाता है।
कोट
बस सेवा नहीं होने से टैक्सी संचालक पांच किमी का 50 से 100 रुपये टिकट ले रहे हैं। यह किराया चुकाना गरीब तबके के लोगों के लिए आसान नहीं होता है। लोगों के अधिकांश रुपये किराये में ही खर्च हो जाते हैं। - मनोज महर, व्यापारी बंगापानी।
विज्ञापन
कोट
उपचार के लिए लोगों को जिला अस्पताल जाना पड़ता है। पिथौरागढ़ जाने के लिए 300 रुपया किराया लगता है। लोगों की सुविधा के लिए बंगापानी-मदकोट रूट पर बस सेवा फिर से संचालित होनी चाहिए। - इंद्र सिंह, व्यापारी छोरीबगड़।