{"_id":"6592ec399b9bc10145029416","slug":"bus-going-from-pithoragarh-stopped-in-tanakpur-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-8732-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से गईं बस को टनकपुर में रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से गईं बस को टनकपुर में रोका
Mon, 01 Jan 2024 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में केंद्र सरकार के नए मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ निजी ट्रांसपोर्टर की हड़ताल के कारण मंगलवार से लोगों के लिए यातायात की समस्या हो जाएगी। सोमवार को जिले में आने वाले विभिन्न ट्रांसपोर्टर के सब्जी और अन्य सामग्री संबंधी ट्रक पिथौरागढ़ नहीं आ सके। सोमवार को पिथौरागढ़ से रोडवेज डिपो की 16 बस का संचालन किया गया।
दो बस तकनीकी समस्या के कारण नहीं भेजी जा सकीं। एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने बताया कि हड़ताल के कारण सभी लंबी दूरी की बस पिथौरागढ़ पहुंच गईं थीं, लेकिन सोमवार को दिल्ली, देहरादून समेत अन्य स्थानों से आने वाली बस को लेकर संशय बना है। केएमओयू स्टेशन इंचार्ज अशोक चौहान ने बताया कि केएमओयू ने भी हड़ताल को पूरा समर्थन दिया है। केएमओयू रोज छह बस का संचालन करता है। दो बस रास्ते में फंसी थीं, जो पिथौरागढ़ आई हैं। मंगलवार को यह बस बागेश्वर रवाना होंगी। इधर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से टैक्सी वाहनों का संचालन मैदानी क्षेत्र में किया गया। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नवल किशोर ने कहा कि हड़ताल को समर्थन है, लेकिन वाहनों का संचालन किया जा रहा है। संवाद