{"_id":"6a4946d60209ef05280127b7","slug":"bus-accident-in-baitadi-24-passengers-injured-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-143829-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बैतड़ी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 24 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बैतड़ी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 24 यात्री घायल
Sat, 04 Jul 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल स्थित बैतड़ी के पाटन नगरपालिका-8, गैराखान में एक बस अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित 24 यात्री घायल हो गए। पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता भुवन तिमिल्सीना ने बताया कि बस धनगढ़ी से बैतड़ी आ रही थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना घायलों का प्राथमिक उपचार कर डडेलधुरा और धनगढ़ी के अस्पतालों में रेफर किया गया गया। 16 घायलों की पहचान हुई है जबकि अन्य आठ की पहचान की जा रही है। प्रहरी प्रवक्ता ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को पास देने के दौरान बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। कुछ दिन पूर्व ही बैतड़ी में हुई बस दुर्घटना में शिक्षक की मौत हो गई थी।
-- -- -- -- -- -
इन घायलों की हुई पहचान
बस चालक पाटन नगरपालिका 3 निवासी दिनेश भाट, दुरा बोहरा, पाटन नगरपालिका 6 निवासी जनक राज पंत, मोहन पंत, सिद्धार्थ भंडारी, दशरथचंद नगरपालिका 4 निवासी सागर ठगुन्ना, निर्मला कार्की, पुरचुंणी नगरपालिका 8 निवासी रत्ना कुमारी भंडारी, डडेलधुरा की दीपा मेहरा, दशरथचंद नगरपालिका 6 निवासी धाना पहरी, रमेश महर, अरुण महर, सुर्नया गांव पालिका 2 निवासी पुष्कर बिष्ट, माया बिष्ट, पुरचुंणी नगरपालिका 1 निवासी अनुग्रा ठगुन्ना, दशरथचंद नगरपालिका 9 निवासी जनक राज जोशी बस दुर्घटना में घायल हुए हैं।