फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Burns 15 lambs of grass in the ground with forest fire

जंगल की आग से थल में घास के 15 लुट्टे जले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Burns 15 lambs of grass in the ground with forest fire
ऐंचोली में आग बुझाते स्थानीय लोग। - फोटो : PITHORAGARH
थल/पिथौरागढ़। थल तहसील के मड़ गांव में वन पंचायत के जंगल में लगी आग गांव तक पहुंच गई। आग लगने से दीवान सिंह रौतेला के घास के 15 लुट्टे जल कर राख हो गए। तेज लपटों से उनके पुश्तैनी मकान का एक हिस्सा भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन

गांव की तुलसी देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह आग बरड़ गाड़ की तरफ से गांव तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर वह आग को बुझाकर घर चली गई थीं। दिन में दो बजे उन्होंने फिर आग की लपट देखी तो दीपा, कमला, पुष्पा देवी, नीरज सिंह, देवराज सिंह, होशियार सिंह सहित तमाम ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन उनके पहुंचने तक आग ने घास के 15 लुट्टों को अपनी चपेट में ले लिया था। किसी तरह एक घंटे की मशक्क्त के बाद आग काबू पाया। आग ने एक पुश्तैनी मकान का एक हिस्से को भी अपने चपेट में ले लिया, लेकिन ग्रामीणों ने सामुहिक प्रयास कर आग को बुझा लिया। आग से मकान का एक कोने को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार की रात पिथौरागढ़ के ऐंचोली के जंगलों में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग बुझाने में सभासद महेश पांडेय, प्रियंक पांडेय, भूपेश पांडेय और अंकित पांडेय आदि ने सहयोग दिया। लगातार जंगलों में आग लगने से वातावरण में धुंध छायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed