फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   bujurg hamaaree dharohar hain, unaka sammaan karen

बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं उनका सम्मान करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
bujurg hamaaree dharohar hain, unaka sammaan karen
बुजुर्ग दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ सिविल जज सीनियर डिविजन मनोज कुमार । - फोटो : PITHORAGARH
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने केक काटकर अपना जन्म दिन भी मनाया। वक्ताओं ने कहा बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। उनका सम्मान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में सिविल जज मनोज कुमार द्विवेदी, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कन्या मंडप स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अधिवक्ता मोहन सिंह और राजेंद्र जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही कानूनी योजनाओं की जानकारी दी। सिविल जज मनोज कुमार द्विवेदी ने सोसायटी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने बुजुर्गों की समस्याओं को सुन उनके समाधान की जानकारी भी दी। इस मौके पर आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में लक्ष्मी दत्त शर्मा, निबंध में त्रिलोकी नाथ तिवारी और गिरधर सिंह बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन सोसायटी के निकिता बिष्ट ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेमा सुतेड़ी, तनुजा धामी, सुमन, अंजलि, स्वाती, तनूजा, विनीता, प्रियंका, सुमित आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

धारचूला (पिथौरागढ़)। विधिक साक्षरता समिति डीडीहाट और धारचूला की ओर से विकास खंड सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के लिए सजग रहने का आह्वान किया गया। सिविल जज रवींद्र देव मिश्र ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी का उत्तरदायित्व है कि हम अपने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सजग रहें और उनका सम्मान करें। उप जिलाधिकारी धारचूला अनिल कुमार शुक्ला ने भूमि, राजस्व, सूचना और सेवा संबंधी कानूनों की जानकारी दी। बार संघ डीडीहाट के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। अधिवक्ता अजीत ग्वाल और रमेश तितियाल ने भी जानकारी दी। संचालन एडवोकेट वीर विक्रम सिंह भंडारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed