फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Building for Intermediate classes not constructed even after nine years

Pithoragarh News: इंटर कक्षाओं के लिए नौ साल बाद भी नहीं बना भवन

Tue, 22 Sep 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Building for Intermediate classes not constructed even after nine years
चंपावत। राजकीय इंटर कॉलेज चल्थी में इंटर स्तर की कक्षाओं के संचालन के लिए आज तक भवन नहीं बन पाया है। वर्ष 2014 में विद्यालय को हाईस्कूल से इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत हुआ। बावजूद इसके इंटर कक्षाओं के लिए भवन निर्माण नहीं हो सका है। भवन के अभाव में इंटर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी और आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज चल्थी में कक्षा छह से 12 वीं तक 117 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनमें कक्षा 11 वीं में 28 और 12 वीं में 26 छात्र-छात्राएं हैं। विद्यालय में इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान वर्ग की कक्षाएं भी संचालित हैं। इसके बावजूद विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला की सुविधा नहीं है। छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल तक के लाइब्रेरी, कंप्यूटर और आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए बनाए गए कक्षों में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इसके अलावा विद्यालय में एलटी और प्रवक्ता संवर्ग के पद स्वीकृत हैं। एलटी संवर्ग में गणित का पद लंबे समय से रिक्त है। वहीं, हिंदी, व्यायाम और सामाजिक विज्ञान विषयों के शिक्षण के लिए अतिथि शिक्षकों की तैनाती की गई है। प्रवक्ता संवर्ग में भी जीव विज्ञान, हिंदी और संस्कृत विषयों के पद सालों से रिक्त हैं। भूगोल, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषयों के शिक्षण की व्यवस्था खनन न्यास के माध्यम से की गई है।
विज्ञापन

-------------
अभिभावकों ने की शिक्षकों की तैनाती की मांग
एसएमसी अध्यक्ष गौरी देवी ने बताया कि विद्यालय में चल्थी के साथ ही झालाकुड़ी, सिन्याड़ी, उपाली, द्यूरी, कठोल समेत आसपास के अन्य गांवों से भी छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। विद्यालय में सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से विद्यालय में रिक्त शिक्षक पदों पर जल्द से जल्द तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। विद्यालय में रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती शासन स्तर से की जाती है। - मान सिंह, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed