{"_id":"6671d2bde491cfc74405bc89","slug":"build-your-style-based-on-traditional-experiences-chuphal-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114520-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाल-खाल का निर्माण परंपरागत अनुभवों के आधार पर करें : चुफाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाल-खाल का निर्माण परंपरागत अनुभवों के आधार पर करें : चुफाल
Wed, 19 Jun 2024 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले भर में में लगातार बढ़ रहे पेयजल संकट को लेकर विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बाद में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पहाड़ों में 30 प्रतिशत से अधिक जल स्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं। जो स्रोत बचे हैं उनमें पानी काफी कम हो गया है। इससे गांवों और नगरीय हिस्सों में पेयजल संकट गहरा गया है।
उन्होंने कहा कि जलागम, वन विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारियों से चाल-खाल का निर्माण परंपरागत अनुभवों के आधार पर कराने को कहा। उन्होंने चौड़ी पत्ती के पौध लगाने और चाल खालों की नियमित सफाई करने की निर्देश अधिकारियों को दिए। अधिकारियों को जंगलों को आग से बचाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए सरकार काफी पैसा खर्च कर रही है इसके बावजूद नतीजे बहुत संतोषजनक नहीं है। अधिकारियों को जल संरक्षण के बेहतर परिणाम देने को कहा। इस मौके पर महिमन सिंह कन्याल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता मौजूद रहे।