फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Budalgaon is making a splash in Mumbai

मुंबई में धूम मचा रहा है सौन पट्टी बुडलगांव की शिवानी का घाम लागलो गाना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Budalgaon is making a splash in Mumbai
शिवानी सौन। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मूल रूप से पिथौरागढ़ की सौन पट्टी के बुडलगांव निवासी शिवानी सौन मुंबई में रहकर कुमाऊंनी भाषा का प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रही हैं। वो पिछले सात सालों से मुंबई में रहकर लोगों को कुमाऊंनी भाषा को लेकर जागरूक कर रही हैं। साथ ही कुमाऊंनी भाषा में गीतों की रचना कर उनको यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित कर रही हैं। उनका नया कुमाऊंनी गाना ‘घाम लागलो’ ने इन दिनों धमाल मचा रखा है।
विज्ञापन

शिवानी सौन के नये गीत घाम लागलो को बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया है। यह गीत हाल ही में एसएस म्यूजिक पर जारी हुआ है। उत्तराखंड के गायक और गीतकार जगमोहन दिगारी ने इस गाने को लिखा है और संगीतकार रामेश्वर गैरोला ने संगीत दिया है। शिवानी सौन मुंबई में पढ़ी लिखी हैं उनका जन्म भी मुंबई में हुआ है।
विज्ञापन

शिवानी पिछले सात सालों से मुंबई में रहकर अपनी बोली भाषा के प्रचार प्रसार के लिए कार्य कर रही हैं। शिवानी सौन के पिता बलवंत सिंह सौन और माता विमला देवी का कहना है कि शिवानी को बचपन से ही कुमाऊंनी भाषा को लेकर दिलचस्पी है। वो अपनी भाषा को लेकर यहां पर कार्य कर रही है। शिवानी इससे पूर्व कौसानी बाजार, तेरो इंतजार सहित कई गाने गा चुकी हैं। साथ ही मुंबई में होने वाले कार्यक्रमों में वह कुमाऊंनी भाषा को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed