फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bstdi the disaster affected people in free gas cylinder

बस्तड़ी के आपदा प्रभावितों को मुफ्त में गैस सिलेंडर

Sun, 10 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्तड़ी/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, बस्तड़ी/डीडीहाट Updated Sun, 10 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bstdi the disaster affected people in free gas cylinder
डीएम के सामने समस्या रखते प्रभावित लोग - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा कि बस्तड़ी के आपदा प्रभावितों को रसोई गैस का सिलेंडर और गैस चूल्हा बिना किसी शुल्क के दिया जाएगा। अब तक आपदा प्रभावितों को नौ सिलेंडर और चूल्हे बांटे जा चुके हैं। डीएम ने बताया कि आपदा प्रभावितों के राशन कार्डों को ऑनलाइन किया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को आपदा प्रभावित बस्तड़ी गांव पहुंचे डीएम ने प्रभावितों से कहा कि वह अपने स्तर से कहीं पर सुरक्षित जगह की तलाश कर लेते है तो प्रशासन वहां पर मकानों का निर्माण करा देगा। मजिस्ट्रेटी जांच पूरी होने के बाद सभी लापता लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। मजिस्ट्रेटी जांच एक सप्ताह में पूरी होगी। बस्तड़ी गांव में अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे डीएम ने कहा कि लोगों को साफ पानी मिलना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि लोगों के स्वास्थ्य की निरंतर जांच की जाए और उनको दवा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जितनी भी सड़कें और पेयजल योजनाएं टूटी है, उनको तत्काल ठीक किया जाएगा। इसके लिए विभागों को एक सप्ताह दिया गया है। डीएम ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि पशुओं की लगातार जांच करें।
विज्ञापन


बीएसएनएल के अधिकारियों से कहा गया कि संचार सेवा को ठीक करने के लिए तत्काल कदम उठाएं, यदि नया टावर लगा पाना संभव न हो तो वैकल्पिक व्यवस्था करें। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आपदा प्रभावित जिन टेंट में रह रहे हैं, वहां पर बिजली की सुचारु व्यवस्था कर दी गई है। डीएम के सामने लोगों ने कई समस्याएं रखी। आपदा में मरे सभी लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की। कनालीछीना के ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने कहा कि आपदा पीड़ितों को अब किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होनी चाहिए। डीएम के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उषा गुंज्याल, एसडीएम संतोष पांडे आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed