{"_id":"6ab95392c1b0c35e2d0e16b0","slug":"bsnl-tower-in-pulhindola-at-risk-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-144914-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खतरे की जद में आया पुलहिंडोला में बीएसएनएल का टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खतरे की जद में आया पुलहिंडोला में बीएसएनएल का टावर
Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के पुलहिंडोला स्टेशन बाजार में बीएसएनएल का टावर खतरे की जद में आ गया है। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण टावर के आसपास की सुरक्षा दीवार ढह गई है। स्थानीय लोगों ने बीएसएनएल विभाग और प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है।
पुलहिंडोला निवासी एडवोकेट दीपक चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान डीकर सिंह भंडारी, नरेश चंद्र पांडेय, त्रिलोक सिंह सामंत आदि ने बताया कि स्टेशन बाजार में वर्ष 2006 में बीएसएनएल का टावर स्थापित किया गया था। वर्ष 2009 में ही टावर के पास भूस्खलन शुरू हो गया था। लगातार भूस्खलन होने से टावर के समीप बनी सुरक्षा दीवार भी ढह गई है। इससे टावर के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना पूर्व में डीएम और आपदा केंद्र को भी दी गई थी। टावर गिरने के खतरे के चलते एडवोकेट दीपक जोशी समेत चार परिवार अन्यत्र रहने को मजबूर हैं। रविवार को बीएसएनएल के एसडीओ राजेंद्र कुमार, जेईटी विजय बहादुर, नवीन कुमार, अभियंता संजय कनौजिया समेत तहसीलदार मोहीउद्दीन, कानूनगो राजेंद्र नाथ और राजस्व उपनिरीक्षक विजय भंडारी ने मौके का निरीक्षण किया। अभियंता संजय कनौजिया ने बताया कि टावर का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए टावर को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है।