फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BSNL casual contractor employees have not received their salary for 14 months

बीएसएनएल के केजुअल कांट्रेक्टर कर्मचारियों को 14 माह से नहीं मिला वेतन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
BSNL casual contractor employees have not received their salary for 14 months
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। बीएसएनएल के केजुअल कांट्रेक्टर कर्मचारियों को 14 माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मियों में नाराजगी है। कर्मचारियों ने 1 जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को कर्मचारियों ने बीएसएनएल के मंडलीय अभियंता को ज्ञापन भेजा। कर्मियों ने कहा कि उन्हें 14 माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उन्हें परिवार के भरण पाषण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों का कहना है कि वो कोविड-19 महामारी में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई कर्मचारी वेतन नहीं मिलने के कारण मकान मालिक को किराया भी नहीं दे पा रहे है। इस दौरान कर्मियों ने 1 जून से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों ने कहा कि बीएसएनएल के केजुअल कर्मचारियों की हड़ताल के बाद कलक्ट्रेट परिसर लीज लाइन ब्राडबैंड ट्रांसमिशन मिडिया, वीटीएस कोरोना, वार रूम और वीआईपी लाइनों के रखरखाव में व्यवधान पैदा हो सकता है। कर्मचारियों ने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी बीएसएनएल और प्रशासन की होगी। इस मौके पर अध्यक्ष राम प्यारे, जिला सचिव राजेंद्र सिंह, अनिल हिचारी, सुरेंद्र बिष्ट, चंदर राम, प्रमोद कोठारी, कल्यान चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed