{"_id":"68ed353fdcb8abbd230de226","slug":"bsf-jawan-cremated-with-military-honours-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-133724-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बीएसएफ के जवान की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बीएसएफ के जवान की सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
Mon, 13 Oct 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीएसएफ के जवान की रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। अमृतसर से पहुंचे बीएसएफ के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। जवान के निधन पर उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।
बीएसएफ में तैनात ग्राम सतगढ़ निवासी बृजेश कापड़ी(27) का बीते शनिवार को अमृतसर में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार थे। बीते रविवार को उनका पार्थिव शरीर बस्ते, पिथौरागढ़ स्थित उनके आवास पर पहुंचा था। सोमवार को आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली थी। इसमें उनके गांव और क्षेत्र के लोग शामिल रहे। रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। बड़े भाई आशीष ने बृजेश की चिता को मुखाग्नि दी। सतगढ़ की प्रधान अंजू कापड़ी, पूर्व प्रधान सावित्री देवी, कैलाश कापड़ी, बीडीसी कमला कापड़ी, भुवन कापड़ी सहित कई लोगों ने जवान के निधन पर दुख जताया है। संवाद