{"_id":"5c1e744cbdec2256f4368094","slug":"bronch-statue-of-maharaj-pant-in-london-fort-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन फोर्ट मामले में महाराज-पंत का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदन फोर्ट मामले में महाराज-पंत का फूंका पुतला
Sat, 22 Dec 2018 10:58 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के टनकपुर तिराहे में वित्त और पर्यटन मंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने उद्घाटन के बाद भी लंदन फोर्ट किले का संचालन न होने के विरोध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वित्त मंत्री प्रकाश पंत का पुतला फूंका।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में टनकपुर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने दोनों मंत्रियों का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने किले का झूठा उद्घाटन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किले में बगैर सुविधा उपलब्ध कराए ही किले का उद्घाटन कर दिया गया।
सभासद पवन माहरा ने कहा कि किले में प्रवेश के लिए स्थानीय लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देना चाहती है तो हवाई सेवा भी जल्द शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का नारा खोखला है। पुतला फूंकने में ब्लॉक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सूरज वल्दिया, सुधीर कार्की, बहादुर सामंत, सभासद कमलेश पांडेय आदि शामिल थे।
किले की कैैंटीन के लिए खुली निविदा निकालने की मांग
पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई ने लंदन फोर्ट किले की कैंटीन को खुली निविदा के जरिए आवंटित करने की मांग की है। पालिका सभासद अनिल माहरा और अनिल जोशी ने भी कैंटीन संचालन के लिए निविदा निकालने की मांग जिलाधिकारी से की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर के नेतृत्व में जिलाधिकारी सी. रविशंकर से मिले शिष्टमंडल ने खुली निविदा के जरिए कैंटीन संचालन का जिम्मा देने की मांग की। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि कैंटीन को गुपचुप तरीके से किसी व्यक्ति को संचालित करने की तैयारी की जा रही है, इसका व्यापार मंडल विरोध करता है। व्यापार मंडल ने गुपचुप तरीके से कैंटीन संचालन का जिम्मा किसी चहेते व्यक्ति को देने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष आशीष सौन, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी शामिल थे। है।