{"_id":"57f683a74f1c1b807f26f7ac","slug":"broken-water-line-in-the-road-debris-bndariganv","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारीगांव में सड़क के मलबे से टूटी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारीगांव में सड़क के मलबे से टूटी पेयजल लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क के मलबे से टूटी भंडारीगांव की पेयजल योजना
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड कनालीछीना के अंतर्गत भंडारीगांव सूनी से बोकटा तक विधायक निधि से बन रही सड़क के मलबे से गांव की पेयजल लाइन, सिंचाई नहर और पैदल रास्ता टूट गया है। पेयजल लाइन टूटने से भंडारीगांव में पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। लोग इस तरह की घटना से खासे आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि सड़क निर्माण के समय ऐसी मनमानी की गई कि पूरे गांव वालों को परेशानी हो रही है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान को ज्ञापन दिया। प्रभारी डीएम ने ठेकेदार और निर्माण एजेंसी को आदेश दिए कि तत्काल टूटी हुई पेयजल लाइन, सिंचाई नहर और पैदल रास्ते की मरम्मत की जाए। अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भंडारीगांव के लोगों का कहना है कि एक गांव को सुविधा देने के नाम पर दूसरे गांव के लोगों को संकट में डालना कतई न्यायपूर्ण नहीं है। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि पेयजल लाइन टूटने से गांव के लोग एक हफ्ते से दो किलोमीटर दूर से पानी का इंतजाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों के सामने गंभीर समस्या पैदा हो गई है। पैदल रास्ते पर लगातार मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना है। पहले भी ठेकेदार को जानकारी दी गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन