{"_id":"5a7f25914f1c1b4e588b7de7","slug":"broken-broken-water-line-for-three-days-between-highway-in-ancholi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐंचोली में हाइवे के बीच तीन दिन से टूटी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐंचोली में हाइवे के बीच तीन दिन से टूटी पेयजल लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के ऐंचोली तिराहे पर इस तरह बर्बाद हो रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और आसपास के कई इलाकों में पेयजल की कमी के इतर जल संस्थान की लापरवाही तीन दिन से रोजाना हजारों लीटर पानी पी रही है। ऐंचोली में हाईवे के बीच टूटी लाइन और मरम्मत के लिए खोदा गड्ढा हादसे का भी सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
ऐंचोली तिराहे के पास हाईवे के बीच से होकर गुजर रही एक पेयजल लाइन चार दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस लाइन से बहलौत के लिए आपूर्ति की जाती है। आपूर्ति प्रभावित हुई तो यहां के लोगों ने जल संस्थान को समस्या बताई। तीन दिन पहले जल संस्थान के कर्मियों ने मरम्मत के लिए हाईवे खोद डाला। इसके बाद कर्मचारी बिना मरम्मत किए मौके से चलते बने।
विज्ञापन
तीन दिनों से इस क्षतिग्रस्त लाइन से रोजाना हजारों लीटर पानी बह रहा है। साथ ही सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी है। सुरक्षा और बचाव के लिए संकेतक तक नहीं लगाए गए। क्षतिग्रस्त लाइन और खोदे गए गड्ढे से आवाजाही प्रभावित हो रही है। साथ ही आसपास के दुकानदारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान कर्मियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। पानी की कमी को देखते हुए रोजाना हजारों लीटर बर्बादी से सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन
बहलौत आपूर्ति की पेयजल लाइन ऐंचोली के पास फट गई थी। इसकी मरम्मत का काम शुरू किया था। पानी की बर्बादी और कर्मियों की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। -विशाल सक्सेना, ईई, जल संस्थान
ग्यारहदेवी, रोडवेज के पास भी टूटी पेयजल लाइन
पिथौरागढ़। ग्यारहदेवी और रोडवेज के पास स्थित पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे इन क्षेत्रों की आपूर्ति में व्यवधान आ गया है। ग्यारहदेवी की पेयजल लाइन में ज्यादा बड़ी क्षति है। यहां लाइन फट गई है, जबकि रोडवेज जलकर कार्यालय के पास लाइन लीक हुई है। शनिवार सुबह लाइन बंद करने के बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ। ईई ने क्षति का जिम्मेदार 45 साल पुरानी लाइनों को ठहराया है।