फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   bro breaks down social distending

लॉक डाउन के नियमों की बीआरओ ने धज्जियां उड़ाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
bro breaks down social distending
सोशल डिस्टेंसिंग का उलंघन करते हुए मजदूरों को ले जाता बीआरओ का वाहन - फोटो : AMAR UJALA
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पिछले एक माह से पूरे देश में लॉकडाउन है। घरों से बाहर निकलने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा जा रहा है। वहीं मुनस्यारी में सड़क निर्माण करा रहा बीआरओ सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहा है।
विज्ञापन
बीआरओ ने जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर कार्य कार्य शुरू कर दिया है। सड़कों के निर्माण में सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद सीमा सड़क संगठन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहा है। बीआरओ के 25-30 मजदूरों को ट्रकों में एक जगह से दूसरे जगह ढोया जा रहा है। बीआरओ के अधिकारियों से इस मामले में बात करने के लिए मीडिया कर्मी, भाजपा मंडल मुनस्यारी अध्यक्ष विजय राणा एवं थाना प्रभारी मोहन जोशी गए तो
विज्ञापन
ग्रिफ के अधिकारियों ने बात करने से मना कर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सांसद अजय टम्टा को भी अवगत कराया। सामाजिक चिंतक डॉ दुर्गा प्रसाद का कहना है कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बावजूद बीआरओ ने 60 मजदूर निकाल दिए हैं। जो मजदूर काम पर हैं उनसे सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने धारा 144 एवं सोशल डिस्टेंसिंग के उलंघन के लिए बीआरओ के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि इस मामले में यदि कार्रवाई नहीं की गई तो लॉक डाउन की अवधि खत्म होने पर सीमान्त शिल्पी विकास समिति मजदूरों के हितों के लिए आन्दोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के मसले पर जब कमान अधिकारी लल्लन कुमार से जब अमर उजाला संवाददाता ने उनका पक्ष जानना चाहा तो उनका कहना था उनको बुखार है। उन्होंने द्वितीय कमान अधिकारी से बात करने को कहा। साथ ही कहा कि अभी वर्कलोड कम है जिस कारण मजदूरों की छँटनी की गई है। मल्ला जोहार में कार्य शुरू होने पर इन मजदूरों को एडजस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed