{"_id":"b67053e19af43eba9c66ee23157e39ff","slug":"brilliant-students-splashed-a-story-hair-dryer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को खूब भायी बाल फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को खूब भायी बाल फिल्में
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला कुमाऊं मूवी मेला का जादू शनिवार को बेड़ीनाग में स्कूली बच्चों के सिर चढ़कर बोला। मूवी मेले में शिक्षाप्रद बाल फिल्में विद्यार्थियों को खूब भायी। सवाल-जवाब कार्यक्रम में बच्चों ने पूछे गए प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। यहां तीन विद्यालयों में यह कार्यक्रम हुए।
राजकीय इंटर कालेज बेड़ीनाग में खंड शिक्षा अधिकारी तरुण पंत एवं प्रभारी प्रधानाचार्य हुकुम सिंह बोहरा ने मूवी मेला का उद्घाटन किया। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों को मनोरंजन के साथ अपनी रचनात्मक क्षमता विकसित करने का मौका भी मिलता है। उन्होंने अमर उजाला के इस आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में सबसे पहले अमर उजाला की डेमोनेशन फिल्म के माध्यम से इस अखबार की विकास यात्रा के बारे में बताया गया, जिसमें उल्लेखित है कि अमर उजाला ने अपनी विकास यात्रा के पहले पड़ाव से ही समाचार संकलन के लिए स्थानीय स्तर पर रिपोर्टर रखने की परंपरा शुरू की, जिससे अखबारों में स्थानीय समाचारों के छपने का दौर शुरू हुआ। बाद में अन्य अखबारों ने भी इसे अपनाया। इसी तरह बदलते वक्त के साथ मशीनरी सहित अन्य सभी नए प्रयोग अमर उजाला ने किए। कार्यक्रम में बाल फिल्म मेरा सिपाही भी दिखाई गई।