फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bridge Closed in Jhulaghat

सीमा पुल बंद, नेपाल जाने वाली बरात फंसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bridge Closed in Jhulaghat
झूलाघाट में सीमा पुल बंद होने के कारण फंसी बरात। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। चुनाव के मद्देनजर झूलाघाट स्थित सीमा पुल के बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुल बंद होने के कारण नेपाल जाने वाली बरात के अलावा कई बीमार, बुजुर्ग और कई लोग वहां फंसे रहे। मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद कुछ समय के लिए पुल खोला गया। करीब पांच घंटे पुल पर फंसे रहने के बाद बरात सहित अन्य लोग नेपाल गए।
विज्ञापन

प्रशासन ने चुनाव के चलते सीमा पुल को 11 फरवरी से बंद करने के निर्देश जारी किए थे। पिछले चुनावों में भी सीमा पुल तीन दिन पहले शाम को ही बंद होते आया है परंतु सीमा पुल पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों को बृहस्पतिवार रात मिले 11 फरवरी की सुबह से ही सीमा सील करने के निर्देश मिले। लोगों को इसकी सूचना न मिलने के कारण शुक्रवार सुबह खरक्यूड़ा निवासी जगदीश सिंह की बैतड़ी के बसाली जा रही बरात सीमा पर फंस गई। इसी तरह बागेश्वर से बझांग जाने वाला एक मरीज और दो बुजुर्गों सहित दर्जनों लोग भी वहां फंसे रहे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर संवाद न्यूज एजेंसी ने लोगों को हो रही परेशानी के बारे में डीएम डॉ. आशीष चौहान को अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर दोपहर साढ़े 12 बजे पुल कुछ समय के लिए खोला गया। इस दौरान पुल पर फंसी बरात समेत अन्य लोग नेपाल गए। उधर से भी कुछ लोग भारत की तरफ आए। रात 7:56 बजे दुल्हन निशा कार्की को लेकर बरात लौटी। इसमें जाते समय 10 और आते समय 14 लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा को मतदान शुरू होने से 72 घंटे पहले बंद करने के आदेश दिए गए थे। सीमा पुल 11 फरवरी को सुबह आठ बजे से बंद होना था। लोगों को इसकी जानकारी समय पर नहीं मिल पाई। इस कारण बरात और कुछ लोग सीमा पर फंस गए। कुछ देर के लिए सीमा पुल खोलकर फंसे लोगों को नेपाल भेज दिया गया है। - डॉ. आशीष चौहान, जिला निर्वाचन अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed