फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boxing team will put punches under the leadership of Chief Coach Bhaskar

Pithoragarh News: बॉक्सिंग टीम चीफ कोच भाष्कर के नेतृत्व में लगाएंगी पंचों का दम

Tue, 27 Jun 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Jun 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Boxing team will put punches under the leadership of Chief Coach Bhaskar
एयरपोर्ट पर चीफ कोच के साथ भारतीय एलिट बॉक्सिंग टीम। संवाद
पिथौरागढ़। सिनेमा लाइन निवासी भाष्कर चंद्र भट्ट को भारतीय बॉक्सिंग संघ ने भारतीय एलिट महिला बॉक्सिंग का कोच नियुक्त किया है। भारतीय एलिट महिला टीम 26 जून से दो जुलाई तक अस्थाना कजाकिस्तान में चलने वाले इलोर्डा कप इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में खेलेगी। प्रतियोगिता में भाष्कर चंद्र चीफ कोच की भूमिका में नजर आएंगे। भारतीय टीम में छह महिला मुक्केबाज, चीफ कोच भाष्कर, बागेश्वर निवासी कोच सुंदर सिंह गड़िया कजाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। भाष्कर वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण के अधीन साई एक्सटेंशन सेंटर (बॉक्सिंग) रोहतक में तैनात हैं। भाष्कर के बड़े भाई डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट खेल विभाग उत्तराखण्ड में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। भाष्कर के भारतीय एलिट महिला मुक्केबाजी के चीफ कोच नियुक्त होने पर जिल के खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed