{"_id":"67a7a4ce93e96f3c5c0a1e7a","slug":"boxers-tasted-mountain-cuisine-in-malu-leaves-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-123794-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बॉक्सरों ने मालू के पत्तलों में पहाड़ी व्यंजन का चखा स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बॉक्सरों ने मालू के पत्तलों में पहाड़ी व्यंजन का चखा स्वाद
Sun, 09 Feb 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बॉक्सिंग खेलों के अंतिम दिन खिलाड़ियों को पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। उन्होंने बड़े चाव से झिंगुरे की खीर के साथ ही अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
38वें राष्ट्रीय खेलों में पिथौरागढ़ को बॉक्सिंग की मेजबानी का सौभाग्य प्राप्त हुआ। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने बताया कि शुक्रवार रात होटल प्लाजा में ठहरे केरला, हिमाचल, गुजरात, हरियाणा, उड़ीसा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश एवं झारखंड के खिलाड़ियों को भोजन में पहाड़ी परंपरा के साथ मालू के पत्तलों में मडुवे की रोटी, आलू के गुटके, मसूर की दाल और झिंगुरे की खीर परोसी गई।
खिलाड़ियों ने यहां की मेजबानी की काफी प्रशंसा की। भट्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के खुशनुमा मौसम से खिलाड़ी काफी प्रभावित रहे।