{"_id":"6706b7c3da9ddc0d050eea47","slug":"boulder-fell-on-car-from-hill-in-swala-car-saved-from-falling-into-ditch-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1001-114147-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्वाला में पहाड़ी से कार पर गिरा बोल्डर, खाई में गिरने से बची कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्वाला में पहाड़ी से कार पर गिरा बोल्डर, खाई में गिरने से बची कार
Wed, 09 Oct 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंपावत स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी ये गिरे बोल्डर से क्षतिग्रस्त कार। संवाद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला डेंजर पर पहाड़ी से बोल्डर गिरकर कार से जा टकराया। गनीमत रही कि बोल्डर की टक्कर से कार खाई में जाने से बच गई। कार सवार बाल-बाल बच गए।
बुधवार को ऑलवेदर सड़क पर स्वाला में एक कार यूके 03 टीएम 1881 सुबह 11 बजे टनकपुर से चंपावत की तरफ जा रही थी। इस दौरान डेंजर जोन स्वाला में अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर तेजी से लुढ़कते हुए नीचे आ गिरा। इस दौरान सीटी बजाकर और हल्ला कर कार सवारों को सतर्क करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बोल्डर कार से जा टकराया और कार चालक वाले हिस्से के दरवाजे से जा टकराया। जबरदस्त टक्कर से कार थोड़ा खाई की तरफ तो खिसकी, लेकिन रुक गई। कार में सवार लोग अचानक हुई टक्कर से कुछ समझ नहीं पाए। वहां आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
टक्कर के बाद कार खाई की तरफ थोड़ी खिसक गई। कार का दरवाजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तुरंत ही कार सवारों को मौके से निकाला गया। किसी तरह कार को आगे बढ़ाया गया। चालक ने बताया कि बोल्डर की चपेट में आने के बावजूद कार चालू हालत में थी थी, लेकिन स्टीयरिंग नहीं घूम रहा था। पहाड़ी की ओर देखते हुए वह सावधानी से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पहाड़ी से इतनी तेजी से बोल्डर आकर कार पर लगेगा, इसका पता नहीं चला। बाद में कार में सवार एक यात्री को दूसरे वाहन से लोहाघाट भेजा गया।
विज्ञापन
एक बार में एक तरफ से कराई जा रही आवाजाही
चंपावत। डेंजर जोन स्वाला में एक बार में एक तरफ से एक-एक कर वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। पहले एक तरफ के वाहनों को आगे पास कराया जा रहा है। तब दूसरी तरफ के वाहनों को आगे भेजा रहा है। इसके लिए मौके पर यातायात पुलिस भी तैनात की गई है। 17 सितंबर की रात एक कैंटर इस स्थान पर खाई में गिर गया था। तब से प्रशासन यहां पर वाहनों की आवाजाही सावधानी से करा रहा है।