फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BOP opens in Dumling, Lali and Jauljeevi areas of Nepal

नेपाल के दुमलिंग, लाली और जौलजीवी में बीओपी खुली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
BOP opens in Dumling, Lali and Jauljeevi areas of  Nepal
दार्चुला में बीओपी का उद्घाटन करते सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक हरिशंकर बूढ़ाथोकी। - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल के बीच सीमा विवाद के बाद नेपाल ने तीन और बीओपी खोल दी हैं। दार्चुला जिले के दुमलिंग, जौलजीबी और लाली में बीओपी का उद्घाटन नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक हरिशंकर बुढाथोकी ने किया। नेपाल ने भारत से लगने वाली पिथौरागढ़ सीमा पर नेपाल ने एक महीने में सात बीओपी खोल दी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को भारतीय सीमा से लगे पंचेश्वर में बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) के उद्घाटन के बाद नेपाल ने मल्लिकार्जुन गांवपालिका वार्ड नंबर सात के जौलजीवी, लेकम गांवपालिका वार्ड नंबर तीन के लाली और व्यास गांव पालिका वार्ड नंबर दो दुमलिंग में भी बीओपी को विधिवत तरीके से शुरू कर दिया है। एपीएफ 50 गुल्म (बटालियन) दार्चुला के डीएसपी डंबर बहादुर बिष्ट ने बताया पोस्ट खुलने के बाद सीमा क्षेत्र में होने वाले अतिक्रमण, मादक पदार्थो की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में लगाम लगेगी।
विज्ञापन

बीओपी का उद्घाटन करने लाली पहुंचे प्रहरी महानिरीक्षक हरिशंकर बुढाथोकी ने इस अवसर पर जवानों को 24 घंटे सीमा पर तैनात रहने को कहा है। सीमा सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के साथ सीमा पर तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन गांवपालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह धामी ने बीओपी खुलने के बाद कस्टम के माध्यम से राजस्व संकलन में आसानी होने की बात कही। इधर सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और नेपाल के साथ ही चीन सीमा पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed