फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Booster training will be given on April 19 at CHC Munsiyari

Pithoragarh News: सीएचसी मुनस्यारी में 19 अप्रैल को दी जाएगी बूस्टर ट्रेनिंग

Wed, 16 Apr 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 16 Apr 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Booster training will be given on April 19 at CHC Munsiyari
पिथौरागढ़। जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर नमन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत मुनस्यारी में कार्यरत योग प्रशिक्षकों को एम्स ऋषिकेश एवं निमहंस बेंगलुरु की टीम की ओर से 19 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में बूस्टर ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके तहत लोगों के घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें जरूरतमंद लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में निशुल्क इलाज प्रदान किया जा रहा है। साथ ही लोगों को आयुर्वेद और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को लेकर जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को नमन टीम बेंगलुरू की ओर से जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा का आयुष विभाग के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस टीम में डॉ. मदन, डॉ. शुभांगी, योगा थेरेपिस्ट आद्या उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed