फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Book Distribution in Kumaun

Pithoragarh News: कन्या मंडप स्कूल में बांटा बाल साहित्य

Wed, 15 Mar 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Book Distribution in Kumaun
पिथौरागढ़। मोबाइल नहीं, पुस्तक दो अभियान के तहत कर्नल राम दत्त मेमोरियल समिति की अध्यक्ष दीपा जोशी ने बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या मंडप में निशुल्क बाल साहित्य बांटा। अध्यक्ष दीपा ने कहा कि बाल साहित्य बच्चों को संस्कार देता है। इससे उनके भीतर चेतना का विकास होता है। पुस्तकें अच्छे, बुरे की समझ बढ़ातीं हैं। इसलिए बाल साहित्य की उपलब्धता बढ़ाई जानी चाहिए। कथक गुरु हेमंत महाराज ने कहा कि हमें किताबों का सम्मान करना चाहिए। बाल साहित्य की पुस्तकें हमें अच्छी प्रेरणा देतीं हैं। बाल साहित्यकार ललित शौर्य ने कहा कि समिति ने जादुई दस्ताने, स्वच्छता के सिपाही, जल की पुकार, स्वच्छता ही सेवा आदि पुस्तकें बांटीं। प्रधानाचार्य हरीश चंद्र पांडेय ने आभार जताया। इस दौरान भुवन चंद्र पांडेय, रमेश चंद्र जोशी, राकेश पुरी, संगीता भैसोड़ा, शैलजा भट्ट, त्रिभुवन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन



पुस्तकालय के लिए भेंट कीं उपयोगी पुस्तकें



टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के आमबाग गांव निवासी आईपीएस अधिकारी आशु पंत और नगर के दिव्यांशु डुंगरिया ने जियें पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी के लिए अपनी उपयोगी पुस्तकें भेंट की हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी के माध्यम से भेंट की गईं यह पुस्तकें प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि इन किताबों की मदद से पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को बेहद मदद मिलेगी। इस दौरान गिरीश चंद्र पंत, शांति पंत, गौरव पंत, निहाल सिंह, जोगेंदर सिंह, नितेश भट्ट, नंदू सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed