Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bonuses totaling over Rs 1.41 lakh distributed to 87 milk producers

Pithoragarh News: 87 दुग्ध उत्पादकों को 1.41 लाख रुपये से अधिक का बोनस बांटा

Mon, 02 Nov 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bonuses totaling over Rs 1.41 lakh distributed to 87 milk producers
पिथौरागढ़। दुग्ध समिति लांगड़ी, अखुली और ताराकुना में सोमवार को बोनस वितरण, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन गोष्ठी और किट वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। तीनों दुग्ध समितियों के 87 उत्पादकों को 1,41,884 रुपये के शुद्ध लाभांश का बोनस वितरित किया गया। दुग्ध संघ की अध्यक्ष भावना भट्ट कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहित करने को 57 सदस्यों को पांच-पांच लीटर की स्टील बाल्टी सहित किट वितरित की। संस्था की पशु विकास कोष योजना के तहत 41 पशुपालकों को 1,56,000 आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में प्रभारी उपार्जन वीरेंद्र कुमार यादव, डेयरी विकास विभाग के सहायक निदेशक नरेंद्र सिंह और आंचल डेयरी प्रबंधक प्रहलाद सिंह ने दुग्ध उत्पादकों का मार्गदर्शन किया। संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद भट्ट ने पशुपालकों को दुग्ध समितियों के माध्यम से दूध की आपूर्ति करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर लीला गिरी, दुर्गा लुंठी, प्रेमा गिरी, मनीष बोरा, समिति सचिव चंद्र मोहन सिंह, खीमानंद जोशी, दिया जोशी, सावित्री देवी, ग्राम प्रधान अखुली भूपेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed