फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bone won the volleyball trophy by defeating Dugtu.

Pithoragarh News: वॉलीबाल में बोन ने दुग्तू को हराकर जीती ट्राॅफी

Sat, 06 Jan 2024 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 06 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Bone won the volleyball trophy by defeating Dugtu.
धारचूला स्टेडियम में अति​थियों के साथ विजयी ​खिलाड़ी। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था, यूथ और महिला फोरम एवं नमामि गंगे की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में मुख्य अतिथि संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष करण सिंह गर्ब्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ग्राम बोन और दुग्तु के बीच वॉलीबाल का फाइनल मैच शुरू कराया। बोन ने शानदार खेल दिखाते हुए दुग्तू सौन को तीन सेटों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

बैडमिंटन ओपन के सिंगल में दीपांकर वर्मा ने अक्षय कुमार हराया। डबल्स में निश्चल चंद, आदित्य खर्कवाल की जोड़ी ने एंजेल पुनेड़ा और दीपांकर वर्मा की जोड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल जीता। 50 आयु वर्ग में उमेश जोशी, कैलाश भट्ट की जोड़ी ने महेंद्र बुदियाल, नवीन खर्कवाल को कड़े मुकाबले में पराजित किया। संस्था के केंद्रीय खेल सचिव डॉ. किशोर सिंह सिर्खाल ने बताया कि वाॅलीबाल में 17 और क्रिकेट में 28 टीम ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

निर्णायक करन थापा, राजेंद्र नबियाल, रेफरी अशोक बिष्ट, दलीप बुदियाल, दीपेन बुढ़ाथोकी, महेंद्र सीपाल, धीरेंद्र फिरमाल, प्रदीप नबियाल रहे। वहां सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला दताल, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, कृष्णा गर्ब्याल, दीपक रोंकली, हरीश कुटियाल, निहारिका, प्रेमा कुटियाल, खड़क सिंह रायपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed