Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bolero falls into ditch, driver dies

Pithoragarh News: बोलेरो खाई में गिरी, चालक की मौत

Mon, 17 Nov 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bolero falls into ditch, driver dies
कमल भंडारी। (फाइल फोटो)
पिथौरागढ़। जाखपुरान-मेलडुंगरी सड़क पर बोलेरो खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। खाई से शव को रेस्क्यू करने में पुलिस और एसडीआरएफ को पांच घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रोड़ा गांव निवासी कमल भंडारी (40) पुत्र गोपाल सिंह कृषि विभाग में अनुबंधित बोलेरो चलाता था। वाहन प्रमोद ओझा के नाम पर पंजीकृत है। हर रोज की तरह कमल सोमवार सुबह बोलेरो (यूके 05 डी 4400) लेकर गांव से ड्यूटी के लिए निकला। जाखपुरान-मेलडुंगरी सड़क पर मेलगू के पास वाहन अनियंत्रित होकर 700 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जवान बमुश्किल खाई में उतरे लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। खाई गहरी होने से शव को रेस्क्यू करने में जवानों को पांच घंटे लग गए। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। पति की मौत से पत्नी बदहवास है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed