फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   boldar girane se griph ka vaahan kshatigrast

बोल्डर गिरने से ग्रिफ का वाहन क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक और हेल्पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
boldar girane se griph ka vaahan kshatigrast
बोल्डरों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त ग्रिफ का वाहन। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से गिरे बोल्डरों से सीमा सड़क संगठन का टिप्पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। समय रहते मौके से भाग जाने से चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में 65 आरसीसी ग्रिफ का वाहन मांगती से गस्कू की ओर आ रहा था। बीच सड़क पर कुछ पत्थर गिरे थे। जब चालक पदम सिंह और हेल्पर वाहन से उतरकर पत्थर हटाने लगे तो इसी बीच पहाड़ी से गड़गड़ाहट की आवाज आने लगी। जैसे ही दोनों मौके से भागे भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा टिप्पर पर गिर गया।
विज्ञापन

विशाल बोल्डर गिरने से टिप्पर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर गिरना बंद होने के बाद ग्रिफ के मजदूरों ने पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया। शाम छह बजे मार्ग खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed