{"_id":"5c66f048bdec224c974d134e","slug":"boil-in-front-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ सीमांत में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के खिलाफ सीमांत में उबाल
Fri, 15 Feb 2019 10:31 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते विभिन्न संगठनों के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ के जवानों पर पुलवामा में हुए आतंकी हमले से सीमांत के विभिन्न संगठनों में आक्रोश है। लोगों ने आतंक और इसे शह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की है। जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका। साथ ही शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला मुख्यालय में टकाना और जागृति कॉलोनी के व्यापारियों ने नारेेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पुलवामा में आतंकी संगठन की ओर से की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की घोर निंदा की। प्रधानमंत्री से पाक को उसी की भाषा में जवाब देने का अनुरोध किया। इस मौके पर कमल सूंठा, सभासद दिनेश सौन, पवन पाटनी, सुबोध बिष्ट, संजीव भट्ट, नितेश उप्रेती, प्रमोद, हरीश भट्ट, ललित, आसिफ, योगेश, भुवन जोशी, पंकज, हिमांशु, संजय कुमार, कमलेश, रवि, तरुण, पंकज भुवन, रोहित आदि मौजूद रहे। दवा प्रतिनिधि संघ ने जवानों की शहादत को याद करते हुए पाक का पुतला फूंका। उन्होंने पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष भुवन पांडेय, जीवन पंत, गंभीर भंडारी, भगवान सिंह, डीडी अवस्थी, नीरज कुमार, सुनील धामी, कमल बम, परवीन शाही, सीएस अवस्थी, महेश भट्ट, शंकर प्रसाद, भरत कुमार, खीम भंडारी, मनोज भंडारी, रवि चंद, ललित भट्ट, मनोज बिष्ट समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
डीडीहाट। अंजुमन कमेटी और युवाओं ने गांधी चौराहे पर एकत्र होकर पाक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका। अभिलाषा एकेडमी के छात्रों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सभासद नईम बख्श, मोहम्मद इदरीश, बबलू अहमद, कानू कुरैशी, शमशाद अहमद, सलमान, गौरव मर्तोलिया, प्रधानाचार्य चंचल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धारचूला। पुलिस जवानों ने थानाध्यक्ष विजेद्र शाह के नेतृत्व में सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। व्यापारियों ने गांधी चौक पर आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही शहीदों की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। रोष जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा, ओपी वर्मा, लक्ष्मण कौशल, प्रकाश गुंज्याल, श्याम चंद्र खर्कवाल, मोहम्मद आजम, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
लोहाघाट । स्टेशन बाजार पर भाजपा लोहाघाट नगर अध्यक्ष हेमंत पांडेय, भाजपा जिला मंत्री नवीन बोहरा, मुकेश बगौली, जोगेंद्र बोहरा, प्रकाश मेहता, कमल बोहरा, दिनेश पुनेठा, नवीन करायत, बाबा हसमत हुसैन, नरेश फर्त्याल, गिरीश करायत, दीप चतुर्वेदी आदि ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इधर लोहाघाट थाने में एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में एसआई देवेंद्र मेहता, राकेश रोंकली, अशोक वर्मा, एलआईयू कर्मी ज्ञान प्रकाश, बंटी राणा, फायर विभाग के प्रभारी एफएसओ मोहन सिंह थापा, एलएफएम नरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र खर्कवाल, सुनील जोशी, भूपेंद्र सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
बनबसा। पूर्व सैनिकों, व्यापारियों और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूूंककर आक्रोश जताया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रफी अंसारी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद के नेतृत्व में लोगों ने पहले दो मिनट का मौन रख हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली दी। प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष सीबु, वाहिद, शकीर अहमद, फईम खान, मुनीद खान, सलीम, विपीन लोहिया, नवीन कापड़ी, लईक अहमद, नवी अहमद, रिहान, कासीम, वाहीद नुर, सोमपाल, मो. आमीन, वाहिद हुसैन, रिजवान आदि थे।