फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boating could not start in Thurkot Lake

Pithoragarh News: थरकोट झील में नहीं शुरू हो पाया नौकायन

Sat, 17 Feb 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Boating could not start in Thurkot Lake
पिथौरागढ़। सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई थरकोट झील में नौकायन शुरू नहीं हो पाया है। प्रधानमंत्री ने 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम से झील का लोकार्पण किया था। लोगों ने जल्द सरकार से नौकायन शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

थरकोट में सिंचाई विभाग ने 3201.64 लाख की लागत से 750 मीटर लंबी और 74 मीटर चौड़ी झील का निर्माण किया है। इस झील की स्टोरेज क्षमता दो लाख घन मीटर पानी की है। सिंचाई विभाग ने झील से एनएच का कटाव ना हो इसके लिए ट्रीटमेंट का कार्य पूरा कर लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के किनारे लोहे की मोटी जालियां, सोलर लाइट और पर्यटकों के घूमने के लिए पक्का चौड़ा रास्ता भी तैयार हो गया है। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर नौकायन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------------

पर्यटन विभाग कराएगा बोटिंग
पिथौरागढ़। थरकोट झील में पर्यटन विभाग बोटिंग कराएगा। अभी इसमें कहां से कहां तक बोट चलेंगी यह तय किया जाना है और व्यू प्वाइंट चिह्नित करने की कार्रवाई पूरी हो गई है। एक सप्ताह में नौकायन शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed