{"_id":"582600614f1c1b067fb3b153","slug":"bnkot-srdotsv","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनकोट शरदोत्सव में लोक कलाकारों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनकोट शरदोत्सव में लोक कलाकारों ने मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)।
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
बनकोट शरदोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट शरदोत्सव की दूसरी शाम पर्वतीय महिला ग्राम समिति रामनगर, जै कालिका मां सांस्कृतिक समिति गणाई और स्थानीय कलाकारों के नाम रही। कुमाऊं के महान लोक गायक स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र लोक गायक अमित गोस्वामी के गीतों पर दर्शक खूब झूमे।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या में शाम पर्वतीय महिला ग्राम समिति रामनगर और जै कालिका मां सांस्कृतिक समिति गणाई के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर धमाल मचा दिया। जै कालिका मां सांस्कृतिक समिति गणाई के दल ने झोड़ा, चांचरी की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
लोक गायक अमित गोस्वामी ने अपने पिता के गीत ‘कैले बाजै मुरूली ओ बैणा ऊंचा नीचा डांड्यू मां’, ‘मेरि मातै की भगवती तू दैणा हो जाए, कुशल मंगल मेरा स्वामी घर लाए, नगाड़ा निसाणा ल्यूलो देवि मैं त्यारा थानै मा’ से अपने पिता की याद दिला दी। गायिका अंजलि ने ओ हेमा डाली में कौआ बासी गीत से दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन
किशोर कांछा के गीत लोहाघाटकी प्रियंका बना गीत सुनाया तो लोक गायिका तारा पथनी ने शराबी लोगनका कमर में बोतल गीत से वाहवाही लूटी। ठंड के बावजूद दर्शकों की भीड़ से आयोजकों के चेहरे खिले हुए हैं। मुख्य अतिथि डा. दिनेश बनकोटी, चंचल बनकोटी, राजेंद्र बनकोटी ने सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया। शरदोत्सव समिति के अध्यक्ष रवींद्र बनकोटी, प्रमोद बनकोटी, सूरज बनकोटी ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।