{"_id":"5c684db8bdec2217fc33ec8c","slug":"blow-off-the-market-in-dharchula-blow-the-effigy-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में बाजार बंद, पाकिस्तान का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में बाजार बंद, पाकिस्तान का पुतला फूंका
Sat, 16 Feb 2019 11:22 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला(पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला(पिथौरागढ़)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंकते लोग।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ वाहन पर आतंकी हमले से सीमांत क्षेत्र में भी आक्रोश की लहर फैल गई है। विभिन्न संगठनों के लोगों ने एकजुट होकर बाजार बंद रखा और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शनिवार को झमाझम बारिश के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर शोक सभा की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांधी चौक में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। साथ ही पूरे बाजार में कैंडल मार्च किया।
इस दौरान थापा ने कहा कि भारत सरकार को पाकिस्तान से सभी प्रकार के संबंध तोड़ देने चाहिए। साथ ही सेना और अर्ध सैनिक बलों को आतंक से निपटने की पूरी छूट देनी चाहिए। इस दौरान लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ खासा रोष दिखाई दिया। पुतला फूंकने वालों में व्यापार मंडल संरक्षक ओपी वर्मा, प्रकाश गुंज्याल, नवीन खर्कवाल, श्याम खर्कवाल, संजीव खर्कवाल, नेत्र कुटियाल, राजू परिमार, लक्ष्मी परिमार, सभासद जानकी देवी, प्रेमावती कुटियाल, मनीष गर्ब्याल, इरशाद अहमद, सज्जाद हुसैन, राशिद हुसैन आदि लोग मौजूद रहे। उधर, गलाती में टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कमल मार्छाल के नेतृत्व में टैक्सी मालिकों और ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला जलाया।
विज्ञापन
ग्वाल गांव में गोरखा समुदाय अध्यक्ष बीएस थापा, भूपेंद्र बड़ाल, दीपक शाह के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका। आक्रोशित लोगों ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों के खून को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उधर, ग्राम पंचायत चल प्रधान मीरा देवी और सुरेंद्र चलाल के नेतृत्व में नयाबस्ती और सल्याडी गांव के लोगो ने भी पाकिस्तान का पुतला जलाया और कैंडल मार्च किया।
महिलाओं में दिखा पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश
सीआरपीएफ जवानों की आतंकी हमले में मौत से हर कोई गमजदा और आक्रोशित है। पुरुषों, युवाओं के साथ ही महिलाओं में भी पाकिस्तान की नापाक हरकतों के खिलाफ आक्रोश भड़क गया। ग्राम पंचायत चल नया बस्ती में ग्राम प्रधान मीरा देवी के नेतृत्व में महिला मंगल दल ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर मंगल दल अध्यक्ष शकुंतला देवी, सरस्वती देवी, कमला देवी, बसंती देवी, पंस्या देवी, गीता, खिला, रोशनी चलाल, अमीरा, बसंती, काजल, युवक मंगल दल के शुकराज सिंह चलाल, प्रेम सिंह, भगत सिंह, चरण सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।