फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Block Pramukh Election: This time BJP faces the challenge of saving its stronghold

ब्लॉक प्रमुख चुनाव : इस बार भाजपा को अपना गढ़ बचाने की चुनौती

Sun, 10 Aug 2025 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 10 Aug 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Block Pramukh Election: This time BJP faces the challenge of saving its stronghold
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के गठन के बाद डीडीहाट में ब्लाक प्रमुख का पद भाजपा की झोली में जाता रहा है। इस बार इस सीट पर संयुक्त मोर्चा से मजबूत दावेदार माना जा रहा है। यहां भाजपा को अपना गढ़ बचाने की चुनौती मिल रही है। भाजपा अभी यहां अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। संयुक्त मोर्चा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी तय करने के लिए दो दावेदारों गुड्डू धामी और बंशीधर भट्ट के नाम पर पर्ची डाली गई। इसमें गुड्डू धामी के नाम की पर्ची निकली।
विज्ञापन

1960 में स्थापित डीडीहाट विकासखंड में अब तक हुए ब्लाॅक प्रमुख के चुनाव में सबसे अधिक भाजपा का कब्जा रहा। विगत 35 सालों से भाजपा का एकछत्र राज ब्लाॅक प्रमुख की सीट पर रहा है। इस बार भाजपा अभी तक डीडीहाट ब्लॉक प्रमुख की सीट पर अपना प्रत्याशी भी घोषित नहीं कर सकी है। दूसरी ओर इस बार संयुक्त मोर्चा के बैनर तले क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़े 15 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। संयुक्त र्मो ने गुड्डू धामी को अपना प्रमुख प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा के पास 10 क्षेत्र पंचायत सदस्य बताए जा रहे हैं। दो क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्दलीय जीते हैं। कहा जा रहा है कि कम संख्या बल को देखते हुए भाजपा अभी तक डीडीहाट से अपना ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। अगर संयुक्त मोर्चा अपने पक्ष में खेमेबंदी करने में सफल रहता है तो डीडीहाट ब्लाॅक प्रमुख की सीट भाजपा के हाथ से जा सकती है। भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष दीपेश जंगपागी और मंडल अध्यक्ष ग्रामीण पूरन खोलिया ने एक ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपकर शीघ्र ब्लाॅक प्रमुख प्रत्याशी का नाम घोषित करने की मांग की है। ऐसा न करने पर पूरे मंडल पदाधिकारियों की ओर से सामूहिक त्यागपत्र देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीहाट विधानसभा में 25 साल से विधायक की सीट पर भाजपा का कब्जा है और डीडीहाट विकासखंड विधायक बिशन सिंह चुफाल का गृह क्षेत्र है। इसको देखते हुए सभी की नजर इस सीट पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed