फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Block chief puts the pain of disaster victims in front of CM

ब्लॉक प्रमुख ने सीएम के सामने रखा आपदा पीड़ितों का दर्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Block chief puts the pain of disaster victims in front of CM
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने आपदा पीड़ितों का दर्द सीएम के सामने रखा। उन्होंने सीएम से आपदा पीड़ितों को राहत देने की मांग की। सीमांत से पहुंचे शिष्टमंडल की समस्याओं को सुनकर सीएम ने अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने देहरादून में विधानसभा धारचूला से गए भाजपा के शिष्टमंडल के साथ सीएम से मुलाकात की। उन्होंने धारचूला के आपदा पीड़ितों को परिवार रजिस्टर के आधार पर मुआवजा देने के साथ ही आपदा के दौरान सीमांत क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई विकास योजनाओं के निर्माण की भी मांग की। कनार में आपदा के कारण पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतें हो रही हैं। क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्गों का निर्माण जल्द कराने की गुहार लगाई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वर्ष 2017 में विधानसभा के लिए सीएम घोषणाओं के कार्यों को भी तेज गति से पूरा करने की जरूरत है। शिष्टमंडल के सदस्यों ने बताया कि सीएम ने मांगों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएम से मिलने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश चंद्र, विजेंद्र राणा, भूपेंद्र थापा, जिला मंत्री हरीश धामी, वरिष्ठ भाजपा नेता रुकुम सिंह बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक नबियाल, मोहन बहादुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

फोटो- 29पीटीएच14 पी- देहरादून में सीएम से मिलते धारचूला ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी और अन्य लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed